दुर्ग

मनीषा बनीं एक दिन की सांसद
20-Nov-2022 3:37 PM
मनीषा बनीं एक दिन की सांसद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
उतई, 19 नवंबर।
यूनिसेफ और मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड राइट्स (एमसीसीआर) के संयुक्त तत्वावधान में  बाल  दिवस सप्ताह पर बाल अधिकारों के प्रति लोगों को सजग, सचेत और सहयोग करने का संदेश देने के लिए, ‘किड्स टेक ओवर’ के तहत, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला उतई के कक्षा 7वीं की छात्रा मनीषा सिन्हा  को एक दिन का सांसद बनाया गया।
 

दुर्ग सांसद विजय बघेल  द्वारा एक दिन के लिए सांसद बनीं मनीषा सिन्हा को गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया और किस प्रकार कड़ी मेहनत कर संसद बने, उसके बारे में विस्तार से बताया तथा सांसद बनने के बाद एक परिवार के मुखिया घर

के सभी सदस्यों को एक समान देखता है, वैसे ही सांसद को भी, पूरे जिले के लोगों से व्यवहार करते हुए, एक परिवार की तरह देखना होता है और सबकी समस्या का समाधान करना होता है तथा जनता के दु:ख सुख में खड़ा होना पड़ता है। 

सांसद द्वारा बालिका मनीषा सिन्हा को बड़े होकर क्या बनोगी, पूछने पर कहा कि में भी आपकी तरह कड़ी मेहनत कर सांसद बनूगीं और सभी नागरिकों की समस्या का समाधान करूंगीं। 

सांसद ने अभी बच्चों से सवाल करते हुए सभी बच्चों को खूब पढ़ लिख कर अपने माँ बाप का नाम रौशन करने को कहा। लक्ष्मी बघेल सभी बच्चों को स्नेह करती हुई सभी बच्चों का उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 इस अवसर पर बालिका संसद की सहपाठी जिज्ञासा सोनवानी, दीपशिखा गायकवाड़ ,हेमा सिन्हा, अर्पित पटेल,योगिता नोरके प्रितपाल बेलचंदन पूर्व जिला सहकारी समिति दुर्ग अध्यक्ष ,उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट