दुर्ग

शासन द्वारा मक्का का समर्थन मूल्य 1962 रूपये निर्धारित
19-Nov-2022 4:17 PM
शासन द्वारा मक्का का समर्थन मूल्य 1962 रूपये निर्धारित

दुर्ग, 19 नवंबर।  मक्का उपार्जन हेतु समर्थन मूल्य 1962 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया हंै। मक्का खरीदी कृषि साख समिति एवं लेप्स के माध्यम से पंजीकृत किसानों से औसत अच्छी किस्म गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मापदंड का मक्का खरीदी 1 नवंबर से 28 फ रवरी तक निर्धारित की गई हंै।  मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई हैं। किसानों को मक्का की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में राशि अंतरण कर किया जाएगा।  कृषकों के पास अच्छी किस्म के निर्धारित मापदंड का मक्का हो उसे कृपया अपने उपार्जित मक्का विकासखंड की समितियों में विक्रय करें। यदि किसी भी प्रकार से कोई समस्या या कठिनाई आती हंै तो समस्या के निराकरण हेतु खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800.233. 3663 पर संपर्क किया जा सकता हंै।

 


अन्य पोस्ट