दुर्ग

आयुक्त ने किया गौठान का निरीक्षण
19-Nov-2022 4:11 PM
आयुक्त ने किया गौठान का निरीक्षण

भिलाई नगर, 19 नवंबर। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा  निगम क्षेत्र के गौठान और कम्पोज्ड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सहायक अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर, स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, सामुदायिक संगठक कुंती वर्मा तथा यशवंत राजपूत ने गौठान एवं कम्पोज्ड सेंटरों के .द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वर्तमान में कम्पोज्ड सेंटर, गौठान, खाद्य के रखरखाव , भंडारण तथा पैरा एकत्रीकरण के संबंध में निगम आयुक्त के द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारी कर्मचारियों को प्रदान किये। गौरव पथ सडक निर्माण कार्य परीक्षण करने पहुंचे निगम आयुक्त ने प्रतिदिन सडक़ पर पानी का छिडक़ाव करने संबंधित एजेंसी को आदेश प्रदान किये, जिससे इस सडक़ से आने-जाने वाले लोगों को धूल का सामना न करना पड़े।

 


अन्य पोस्ट