दुर्ग

शौचालय में गंदगी, सफाई एजेंसी को ब्लैक-लिस्ट करने निर्देश
18-Nov-2022 3:55 PM
शौचालय में गंदगी, सफाई एजेंसी को ब्लैक-लिस्ट करने निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 नवंबर। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने रात जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं परिवारजनों की कुशल.क्षेम, सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली।   इस दौरान उन्होंने आपातकालीन ओपीडी, शिशु वार्ड, लेबर कक्ष एवं अन्य वार्डों का निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्टर और ड्यूटी रोस्टर की भी जांच की।

वार्डों के निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी, टूटे हुए कमोड, वाश बेसिन व दरवाजे को देख कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
 मौजूदा सफ ाई एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करें और जल्द से जल्द नई एजेंसी के साथ करार कर अस्पताल की नियमित सफ ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओ भोजन और दवाईयों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली। 

 उन्होंने मरीजों से पूछा कि इलाज में कोई परेशानी तो नहीं आ रही। चिकित्सक समय पर विजिट करने आते हैं या नहीं। मरीजों ने बताया कि शाम की रूटीन विजिट में डॉ. नहीं आए, कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित डॉ. की आधे दिन की पगार काटने के निर्देश दिए। साथ ही आगे ऐसा न हो इसके लिए उन्हें नियमित निरीक्षण करते रहने के लिए कहा। प्रसूति वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीजों ने कलेक्टर को बताया की अस्पताल के सभी चिकित्सक और नर्स बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं।
 

भोजन और इलाज की अच्छी व्यवस्था जिला अस्पताल में मिल रही हंै। वहीं नवनिर्मित वार्ड के बिस्तर में गंदी बेडशीट पाए जाने पर कलेक्टर ने ड्यूटी पर मौजूद नर्स और स्टाफ  को कहा कि इससे मरीजों को संक्रमण का खतरा हैं।
इस तरह की लापरवाही दोबारा न करें। उन्होंने डॉ. को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बिस्तरों में साफ बेडशीट लगनी चाहिए और जिन बिस्तरों के बग़ल में दवाइयां रखने के लिए रैक नहीं हैं वह भी लग जाने चाहिए। 
उन्होंने सिविल सर्जन से सभी जरूरी व्यवस्था कर फ ोटो भेजने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा कर्मियों की कमी महसूस की इस विषय में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात कर पुलिस आरक्षकों और 8 नगर सैनिकों को जल्द से जल्द तैना  त करने के निर्देश दिए।

आत्महत्या के प्रयास के मरीजों की होगी काउन्सलिंग
 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एक ऐसे मरीज से भी मिले जिसने आत्महत्या के उद्देश्य से जहर का सेवन कर लिया था। उन्होंने उनकी स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी लीए डॉ. ने बताया की वह अभी खतरे से बाहर हंै। 

 उन्होंने ने पीडि़त और उसके परिजनों से बात कर उन्हें दिलासा दी और हिम्मत न हारने और मुसीबतों का डट कर सामना करने का हौसला दिया। इसके अलावा उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस तरह के मरीजों की मनोचिकित्सक द्वारा काउंसलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
 

इस दौरान भिलाई नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास, सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम एवं डॉ.अखिलेश यादव भी उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट