दुर्ग

मारपीट, 3 गिरफ्तार
16-Nov-2022 3:09 PM
मारपीट, 3 गिरफ्तार

दुर्ग, 16 नवंबर। 112 वाहन में ड्यूटी के दौरान इवेंट मिलने पर जब आरक्षक तथा डायल 112 वाहन का चालक मौके पर पहुंचे तो कॉल करने वाले आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए आरक्षक व चालक के साथ मारपीट की।  इससे आरक्षक की वर्दी भी फ टी और दोनों को चोटें आई। आरक्षक की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया।

मोहन नगर थाना अंतर्गत डायल 112 वाहन क्रमांक सीजी 03-7098 में आरक्षक शकील खान तथा चालक धर्मेंद्र देशमुख की ड्यूटी लगी हुई थी। ड्यूटी के दौरान इवेंट मिला की जमीन को लेकर विवाद हो रहा हंै। इस पर वे दोनों तुरंत  साकेत कॉलोनी पहुंचे जहां पर कॉल करने वाले आरोपी संदीप कुमारए संजय बारले तथा शिल्पा सिंह घर के सामने खड़े हुए थे। जब आरक्षक शकील खान ने उन लोगों से समस्या की जानकारी पूछी तो बिना जानकारी दिए तीनो ही आरोपी गुस्से में आकर आरक्षक के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे।

इसी दौरान जब धर्मेंद्र देशमुख पहुंचा तो उसके साथ भी आरोपियों ने यह कहते हुए मारपीट की।
इस मारपीट में आरक्षक का शर्ट फ ट गया तथा दोनों को शरीर में चोटें आई।


अन्य पोस्ट