दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 नवंबर। प्रिज्म इंस्टिट्यूट महका खुर्द में पीजीडीएम और आईटीआई के छात्रों का दीक्षांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गायत्री जे मिश्रा एसोसिएट प्रोफेसर शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई और डॉ लखन बोहाने अपोलो कॉलेज थे। विशेष अतिथि के रूप में गोपाल दास गुप्ता थे।
डॉ. गायत्री जे मिश्रा ने कहा छात्रों के मेहनत का परिणाम आज अंक सूची के रूप मे उन्हें मिल रहा है। जिस छात्र ने जैसा परिश्रम किये , वैसा उनको परिणाम मिल रहा है और भविष्य में उनको मेहनत के अनुसार ही मिलेगा । इसलिए मेहनत अच्छा करे और परिणाम भी अच्छा प्राप्त करें।
डॉ. लखन बोहाने प्रोफेसर अपोलो कॉलेज भिलाई ने कहा कि छात्र आगे बढ़ते हैं, कामयाब होते हंै तो निश्चित रूप से उनकी संस्था भी कामयाब होती है। उनकी सफलता शिक्षकों और इंस्टिट्यूट की भी सफलता होती है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि गोपाल दास गुप्ता रिटायर्ड इंडियन रेल्वे और संस्थान के प्राचार्या डॉ अंजना शरद ने भी छात्र को संबोधित किया। पीजीडीएम और आईटीआई के लगभग 100 से अधिक छात्रों को मार्कशीट और प्रमाणपत्र दिया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति आईटीआई और पीजीडीएम के वर्तमान में अध्यनरत छात्रों ने दी।
इस कार्यक्रम में प्रिज्म स्कूल, प्रिज्म महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी उपस्थित रहे