दुर्ग
युवा मोर्चा ने ज्ञापन सौंप कहा -सुधार नहीं तो होगा उग्र आंदोलन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 नवंबर। बिजली विभाग द्वारा इस माह के बिल में अतिरिक्त प्रभार की राशि जोडक़र उपभोक्ताओं को भेजा गया है और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं के बिल में सुरक्षा निधि जोडक़र भेजी गई है जिस कारण लोगों का बिजली बिल डबल हो गया है जिसे देखकर आम जनता परेशान हैं।
इस विषय को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग द्वारा बिजली विभाग के मुख्य अभियंता श्री जामुलकर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द बिजली बिल में सुधार कर जनता को राहत देने की मांग की और कहा गया कि बिल में सुधार नहीं होता तो युवा मोर्चा जनता के हक के लिए बिजली विभाग के विरोध मे सडक़ पर उतर कर उग्र आंदोलन करने बाध्य होगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बिजली बिल आधा करने का वादा जनता से किया था जोकि एक छलावा साबित हुआ है। लोगों को कोई राहत नहीं है उल्टा विभाग द्वारा जनता से अधिक राशि वसूली जा रही हैं।
नितेश साहू ने यह भी आरोप लगाया की सरकार हर वादों से मुकर कर सिर्फ भ्रष्टाचार में अग्रणी हैं कांग्रेस को यह पता लग गया हैं की उनकी सरकार अब सत्ता से बेदखल होने वाली हैं इसलिए कांग्रेस सिर्फ जनता के पैसों में डाका डालने का काम कर रही हैं आय दिन जनता बिजली पानी जैसे मूल भूत सुविधा से वंचित हो रही हैं यदि जनता को जल्द से जल्द राहत नहीं मिली तो युवा मोर्चा सडक़ पर प्रदर्शन व बिजली विभाग का घेराव करेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में नीरज पांडेय, गौरव शर्मा, राहुल दीवान, मनीष साहू, मुकेश सोनकर, चंद्रकांत साहू, निलेश सिन्हा, मुकेश बंटी देशमुख, शुभम को बे, प्रेम जैन, राहुल सोनकर, प्रमोद नामदेव उदय पाल, शंकर साहू, रवि साहू, समीर कौशल उपस्थित थे।