दुर्ग

कचरा प्रबंधन में दुर्ग निगम को देश में मिला पहला स्थान
15-Nov-2022 3:26 PM
कचरा प्रबंधन में दुर्ग निगम को  देश में मिला पहला स्थान

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में सीआईआई 3 आर अवाड्र्स
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15  नवंबर।
नगर निगम एक बार फिर देश में अपनी उपलब्धि को लेकर के चर्चा में है। दुर्ग नगर निगम को कचरा प्रबंधन में एक बार फिर कामयाबी मिली है। इस बार सीआईआई थ्रीआर अवार्ड 2022 से दुर्ग नगर निगम को नवाजा गया है। 30 नवबंर को सीआईआई 3 आर अवार्ड लेने दिल्ली जाएंगे ।

ज्ञात हो कि मेयर धीरज बाकलीवाल एवं  निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकार ने कचरा प्रबंधन को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए कई टिप्स दिए थे, जिनकी बदौलत दुर्ग निगम को एक बार फिर पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा है कि आने वाले सालों में नगर निगम एक बार फिर बेहतर मेहनत करते हुए रैंकिंग में प्रथम स्थान पर होगा। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम दुर्ग कचरा प्रबंधन में हर बार की तरह एक बार फिर कामयाबी के शिखर पर पहुंचा है। जिसके परिणाम स्वरूप कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए दुर्ग निगम को सीआईआई 3 आर अवार्ड 2022 से नवाजा गया है और पूरे देश में  दुर्ग नगर निगम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह अवार्ड दुर्ग नगर  निगम को दिया गया। विदित हो कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए छग सहित पूरे भारत के नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों ने हिस्सा लिया था । जिसमें नगर निगम दुर्ग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

दुर्ग निगम को यह पुरस्कार शहर में उत्पादित कचरें के बेहतर प्रबंधन पुनर्चक्रण व निष्पादन के क्षेत्र में मिला। उल्लेखनीय है कि नगर निगम 3 आर रिड्यूज, रिसाइकल व रियूज के सिद्धांत के तहत सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में बेहतर कार्य कर रहा है घरों से ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण के माध्यम से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाता है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन 100 प्रतिशत कचरा सूखा एवं गीला कचरा  का अलग-अलग कर सुखा कचरा का विक्रय एवं गीला कचरा का खाद बनाना सभी वार्डों में ब्यूटीफिकेशन पॉइंट सभी वार्डों में नाली एवं रोडो की सफाई व्यवसायिक परिसर मे रात्रिकालीन सफाई, स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें काम देना, विंडो गाड़ी का इनोवेशन कर सूखे कचरे से प्रोडक्ट बनाकर विक्रयए स्लम एरिया में विशेष सफाई अभियान।गीले कचरे व गोबर का उपयोग कर वर्मी क पोस्ट, सुपर क पोस्ट व सोनहा खाद निर्माण का कार्य किया जाता है।

 


अन्य पोस्ट