दुर्ग

स्कूल में बाल मेला
14-Nov-2022 4:43 PM
स्कूल में बाल मेला

उतई, 14 नवंबर। ग्राम पंचायत डूमरडीह स्थित पायोनियर कॉन्वेंट स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस  को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं व मेले का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों का  स्टॉल लगाए थे ।जिसमें अभिभावकों व शिक्षकों ने खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। कक्षा नर्सरी के बच्चों को डॉक्टर ,पोलिस ,इंजीनियर, टीचर बनाकर शिक्षिका हरजीत कौर ने बाल दिवस क्यो बनाया जाता था बच्चे हमारे देश के लिए किस प्रकार महत्व हैं, इसकी जानकारी दी।


अन्य पोस्ट