दुर्ग

दृष्टिहीन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति से बांधा समा
14-Nov-2022 4:19 PM
दृष्टिहीन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति से बांधा समा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14  नवंबर।
छत्तीसगढ़ मंच के सहयोग से जीवन भजन संध्या नवरंगपुर उड़ीसा के दिव्यांग (दृष्टिहीन) गायक कलाकारों द्वारा बीते कल शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड में भजनों एवं देशभक्ति कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया । मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, तुलसी सोनी, दिनेश जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में एक से  बढक़र एक भजनों की प्रस्तुति दिव्यांग ( दृष्टिहीन) गायक कलाकारों द्वारा दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ मिर्जा,समसुद्दीन थारानी, भरत देवांगन, तुलसी सोनी, चंद्रिका दत्त चंद्राकर के विशेष सहयोग से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मंच के कलाकारों ने भी मंच साझा की।

कार्यक्रम में जीवन संध्या के प्रमुख गायक कलाकार लीपू जेन्ना, लक्ष्मीप्रिया सेठी, मिनती दास, बाबुल जेना ,प्रशांत बेहरा, भीमसेन नायक, राज्सेखर, कादंबरी ने अपने भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित संगीत प्रेमियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी तथा खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की ख्याति प्राप्त गायिका पुरवा श्रीवास्तव, श्रीजा दलाल एवं प्रणव सोनी ने भी भजनों की शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांधा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद भोला महोबिया,श्री विमल तिवारी,श्रीमती प्रीती श्रीवास्तव, नीलम सोनी, सोनिया दलाल, रमन सिंह, राजेश जैन ,मतीन भाई, सारिक अली मनीभाई, संजय खंडेलवाल, कासिम रायपुरी, अनिल ताम्रकार, अबरार पुवार, जाहिद अली,समी भाई, हुसैन चौहान, राजेश शर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव्, उत्सव श्रीवास्तव,कमलेश राजपुरोहित, शहर के संगीत प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित थे। ार्यक्रम का संचालन मंच के संरक्षक तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ मिर्जा ने किया।


अन्य पोस्ट