दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से फिर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश
14-Nov-2022 3:24 PM
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से फिर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 14 नवंबर। 
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, लगातार भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी स्थानीय ग्रामीणों ने इस क्षेत्र से भाजपा में प्रवेश किया था । 50 से अधिक ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया है। इनमें महिला कार्यकर्ताओं की संख्या काफी अधिक है। सांसद विजय बघेल के समक्ष इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया । सांसद  बघेल ने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति और सिद्धांत के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प दिलाते हुए भाजपा में प्रवेश दिलाया। सांसद  बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी,,देश को मजबूत और अखंड बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। देश में भारतीय जनता पार्टी ही राष्ट्रहित की चिंता करने वाली पार्टी है।

जानकारी के अनुसार भाजपा में प्रवेश करने वाले इन कार्यकर्ताओं में से ढेर सारे लोग पहले कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं ने यहाँ कहा है कि कांग्रेस में उन्हें वह महत्व नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। सांसद विजय बघेल ने बताया कि कांग्रेश के इन कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में मंत्री  को जिताने का काम किया। नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस के पार्षदों को जिताने के लिए कड़ी मेहनत की। लेकिन कांग्रेस में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं मिल रहा है जिससे नाराज होकर कार्यकर्ता कांग्रेश छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में आम लोगों में  प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

गांव गांव गली-गली में अवैध रूप से दारू बेचने वाले लोगों के हौसले बुलंद हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ से कोयला चोरी और बेहिसाब सम्पति बनाने का जो मामला सामने आया है वह सबके सामने है। ऐसे में आम जनता कांग्रेस से त्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश को मजबूत बनाने के लिए जो निर्णय लिए हैं और युवाओं को रोजगार  उपलब्ध कराने के साथ जो ढेर सारे नए काम शुरू हुए हैं उससे देश में समृद्धि और आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।

कार्यक्रम में जिला भाजपा भिलाई के अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा में प्रवेश करने वाले नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 8 वर्षों के दौरान देश में जो काम किया है उससे पूरे देश की जनता प्रभावित है और भाजपा के पक्ष में बड़ा माहौल तैयार हुआ है।

इन ग्रामीणों ने रिसाली के कार्यकर्ता राजा डेहरिया और श्रीमती रुकमणी बुंदेला के नेतृत्व में सर्व श्री पप्पू चंद्राकर ललित चंद्राकर और मनीष यादव की प्रेरणा से भाजपा में प्रवेश किया है। इनमें श्रीमती सुमति मानिकपुरी, कल्याणी यादव, फिरन बाई, आशा सिंगरौल, रेखा घृतलहरे,  शतरूपा यादव, हेमिन निषाद, निर्मल पाथोड़े, ज्योति धृतलहरे,, मीना यादव, ओम बाई, हेमलता गौतम, सरोज साहू, श्याम बरबड़े,, उषा साहू इत्यादि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं युवा
सरस्वती जिला भाजपा के महामंत्री ललित चंद्राकर,, भिलाई 3 चरोदा मंडल के दिलीप पटेल, पार्षद फिरोज फारुकी, खिलावन वर्मा, पार्षद विधि यादव, अनुपम, सोनू, राम सिंह, विक्की यादव,विक्की सिंह ,बॉबी दास,दुर्गेश यादव,डिकेश सेन संजू देवांगन, संदीप, संजय विकी भी उपस्थित थे।

बाद में महिला कार्यकर्ताओं ने श्रीमती रजनी विजय बघेल से भी मुलाकात की और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी।


अन्य पोस्ट