दुर्ग

किसानों से लिंकिंग में 75.46 करोड़ रु.वसूले सहकारी बैंक ने
14-Nov-2022 3:19 PM
किसानों से लिंकिंग में 75.46 करोड़ रु.वसूले सहकारी बैंक ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर।
सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग अंतर्गत बालोद, दुर्ग एवं बेमेतरा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कुल 4 लाख 13 हजार 460 किसान पंजीकृत है, इनमें से 28 हजार 889 किसानों के द्वारा कुल 9 लाख 23 हजार 65 क्विंटल धान का विक्रय किया जा चुका है। धान विक्रय करने वाले इन किसानों से लिंकिंग से अब तक 75 करोड़46 लाख रुपए की ऋण वसूली की जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के 94 उपार्जन केंद्रों में अब तक 5384 किसानों द्वारा कुल 36 करोड़ 49 लाख रुपए का 177916 क्विंटल धान विक्रय किया जा चुका है। इसी प्रकार बालोद जिले में 14721 किसानों ने 87 करोड़ 33 लाख रुपए का 424704 क्विंटल एवं बेमेतरा जिले के 8794 किसानों के द्वारा 65 करोड़ 47 लाख रुपए का 320445 क्विंटल  धान विक्रय किया जा चुका है। वहीं  किसानों से धान खरीदी के लिए सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग को अब तक 182 करोड़ 6900000 रुपए प्राप्त हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत लिंकिंग की कुल प्रविष्टि 972 करोड़ 25 लाख रुपए की प्रविष्टि हुई है, जिसकी वसूली लिकिंग की धान खरीदी से की जानी है।

दुर्ग जिले267 करोड़ 32 लाख की प्रविष्टि हुई है इसके विरुद्ध 16 करोड़ लाख की रुपए का है लिंकिंग की धान खरीदी हुई है। इसी प्रकार बालोद में है लिकिंग की कुल 354 करोड़ 82 लाख की प्रविष्टि हुई है इसमें 35 करोड़ 68 लाख की वसूली हो चुकी है। वहीं बेमेतरा में 350 करोड़ 10 लाख रुपए में से 23 करोड़ 76 लाख रुपए की ऋण वसूली लिंकिंग की धान खरीदी से हुई है।


अन्य पोस्ट