दुर्ग
सभी समाज के लोगों के लिए रहेगा उपलब्ध
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 नवंबर। समासेवा व जनकल्याणकारी कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करनी वाली भिलाई बंगाली समाज को लायंस क्लब भिलाई पिनाकल द्वारा डेड बॉडी रेफ्रिजरेटर कल सुबह साढ़े 9 बजे नेहरू नगर भिलाई स्थित गुरुद्वारे में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। यह डेड बॉडी रेफ्रिजरेटर वैशाली नगर स्थित काली बाड़ी में सभी समाज के लोगों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा।
गौरतलब हो कि वर्तमान में भिलाई बंगाली समाज के पास कुल 2 डेड बॉडी रेफ्रिजरेटर हैं। आज के कार्यक्रम में बंगाली समाज से अध्यक्ष दिलीप कुमार दत्ता, जिला झुग्गी झोपड़ी के अध्यक्ष सरसीज घोष, विमान दास, सुबीर भट्टाचार्य, पत्रकार सुभांकर रॉय, उज्जवल मजूमदार, शंकर डे, सुप्रीयो बोस, पूर्णिमा गोस्वामी, काकोली राय, उजाली ठाकुर, मीनू दास, दिनेश पटेल सहित लायंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती विभा भूटानी, गवर्नर सहित क्लब की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।