दुर्ग

छात्रा ने लगाई फांसी
13-Nov-2022 2:39 PM
छात्रा ने लगाई फांसी

दुर्ग, 13 नवंबर। शनिवार की शाम पदमनाभपुर चौकी अंतर्गत मारुति किराना स्टार्स के पास बने पीजी में रह रही छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पदमनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि मृतिका  खुशबू टेकाम (18 वर्ष) पिता ललित टेकाम दल्ली राजहरा निवासी थी। वह मारुति किराना दुकान के ऊपर बने पीजी मे मे पिछले चार-पांच माह से रहकर पीईटी की कोचिंग कर रही थी। उसके पिता इलेक्ट्रिक विभाग कांकेर में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। मृतिका के माता-पिता को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा कर उसे मर्चुरी में रखा गया है। मृतिका के माता-पिता के आने पर पीएम कराया जाएगा। युवती  ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है । मामले की जांच की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट