दुर्ग

बालक लापता, जांच में जुटी पुलिस
13-Nov-2022 2:38 PM
बालक लापता, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग, 13 नवंबर। मोहन नगर थाना अंतर्गत मुंबई आवास में रहने वाला 16 साल का बालक लापता हो गया है ।उसकी खोज में पुलिस की टीम लगी हुई है।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि 16 साल का बालक फरहान खान शुक्रवार की सुबह 11 बजे से घर से निकल गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। फरहान खान मानसिक रूप से विक्षिप्त है। कल जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तब उसके घर वालों ने उसकी खोजबीन की। इसके बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट