दुर्ग
छेड़छाड़ का फरार आरोपी पकड़ाया
12-Nov-2022 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 12 नवंबर। पीडि़ता को जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को कुम्हारी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है।
कुम्हारी थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि पीडि़ता को जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाते हुए पीडि़ता के मर्जी के विरुद्ध उसे भगा कर ले जाकर गलत नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गौरव बनर्जी उर्फ बिट्टू निवासी शांति नगर वार्ड 9 के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। कु हारी थाना में 30 मार्च 2022 को आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से ही पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। आरोपी लुक छिप कर समय काट रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर 10 नवंबर की रात को पुलिस टीम ने प्रदीप्ति नगर वृंदावन टावर बोरसी चौकी पदमनाभपुर से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे