दुर्ग
कबाड़ी सामान के साथ दो पकड़ाए
12-Nov-2022 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 नवंबर। डीआई वाहन में लाखों रुपए के चोरी के कबाड़ी सामान को कोतवाली पुलिस ने जब्त किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 41, 1़4, 379 के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि गंजपारा दुर्ग में रिलायंस पेट्रोल पंप में खड़ी एक डीआई वाहन में चोरी का कबाड़ी सामान होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर टीम ने डीआई वाहन क्रमांक सीजी 07 सी 4561 जिसमें 3,02,000 रुपये का लोहे का कबाड़ी सामान भरा हुआ था को जप्त किया। वहीं आरोपी गोलू उर्फ जितेंद्र सारथी 29 वर्ष तथा सुजीत सारथी 28 वर्ष निवासी हरनाबांधा दुर्ग को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह, प्रधान आरक्षक नेमू प्रसाद साहू, आरक्षक अलाउद्दीन तथा लव पांडेय की विशेष भूमिका रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे