दुर्ग

सडक़ किनारे पड़े कबाड़ वाहन एवं सडक़ पर बेखौफ दुकान लगाने वालों की अब खैर नहीं
12-Nov-2022 3:06 PM
सडक़ किनारे पड़े कबाड़ वाहन एवं सडक़ पर बेखौफ  दुकान लगाने वालों की अब खैर नहीं

जुर्माना के साथ होगा सामान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 नवंबर।
नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों  मोर शहर मोर जि मेदारी के तहत शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर शोर से चल रहा है।निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर निगम अधिकारी लगातार सुबह होते ही शहर के मु य मार्गों पर कारर्वाही करने पहुँच जाते है।

निगम टीम को देखते ही कब्जाधारियों में अफरा तफरी का माहौल दिखाई देता है, छोटे दुकानदार अपने ठेले खोमचे   लेकर भागते हुए नजर आते हैं। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान में लगे नगर निगम के टीम सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उप सहायक निरीक्षक चंदन मन्हारे, उप सहायक निरीक्षण निशान्त यादव, शशिकान्त यादव व टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटवा रहे हैं। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश के बाद लगातर शहर में निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए मोर शहर मोर जि मेदारी के तहत अभियान शुरू किया। आज टीम ने सिकोला भाठा चौक से होते हुए एमएमआई चौक से लेकर ग्रीन चौक के आसपास और स्टेशन चौक तक अतिक्रमण  तिरपाल व बांस ही लगे को निकलवाया गया। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने कई ठेलों व स्टॉल्स और सडक़ किनारे किनारे से कबाड़ व कंडम वाहनों सहित सडक़ पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया।

नाली के ऊपर किये गए निर्माण और अतिक्रमण पर निगम प्रशासन बेहद स त है और स ती के साथ अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। शुक्रवार को भी शहर के मु य चौक क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया गया है। इस दौरान चौक इलाके में  ठेला लगाए दुकानदारों को हटवा रहे है। वहीं जिन दुकानदारों द्वारा नाली के ऊपर पत्थर रखे को भी हटवाया गया। कई बार ऐसे वाहन दुघटर्ना के कारण भी बनते है साथ ही आवाजाही करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सडक़ किनारे पड़े कबाड़ वाहन एवं सडक़ पर बेखौफ दुकान लगाने वालों की खैर नहीं, अब नगर निगम जुर्माना के साथ समान भी जब्त करेंगी।


अन्य पोस्ट