दुर्ग

भूपेश सरकार के खिलाफ महतारी हुंकार रैली में दुर्ग की महिला मोर्चा कार्यकर्ता हुईं शामिल
12-Nov-2022 3:05 PM
भूपेश सरकार के खिलाफ  महतारी हुंकार रैली में दुर्ग की महिला मोर्चा कार्यकर्ता हुईं शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 नवंबर।
भूपेश बघेल के कांग्रेसराज में छत्तीसगढ़ में महिला उत्पीडऩ के मामले में वृद्धि होने व चुनाव पूर्व जनघोषणा पत्र में किए गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी के वादे पूरे नहीं किए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली में 11 नवंबर को दुर्ग जिले के समस्त 13 मंडल से बड़ी सं या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुई। कांग्रेस की भ्रष्ट  सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए भूपेश बघेल के खिलाफ हुंकार भरी। भूपेश बघेल के कुशासन के विरोध में पचास हजार की सं या में महिलाओं द्वारा 2023 के चुनाव में भूपेश बघेल को उखाड़ फेंकने के लिए महतारी हुंकार रैली में आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग महिला मोर्चा को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, देवेंद्र सिंह चंदेल,  सुनील साहू, सुरेंद्र कौशिक, प्रमोद बाघ, दीपक चोपड़ा, पोषण साहू, राकेश यादव, केवल देवांगन, बंटी मिलन, चंद्रकांत साहू, सहित बड़ी सं या में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट