दुर्ग
सनसाईन हाईटेक इन्फ्राकॉन व शुष्क इंडिया की सम्पत्ति कुर्की
से प्राप्त रूपये जल्द निदेशकों को दिए जाएंगे-एसपी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 नवंबर। सनसाईन हाईटेक इन्फ्राकॉन लिमिटेड में निवेश करने वाले निवेशकों को शीघ्र बड़ी राहत मिलेगी। सनसाईन हाईटेक इन्फ्राकॉन लिमिटेड चिटफंड कंपनी की संपत्ति की नीलामी से एक करोड़ 40 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं।
प्रशासन द्वारा इस राशि को कंपनी के निवेशकों को शीघ्र ही वितरित किया जाएगा। कंपनी के 4 डॉयरेक्टर को गिरफ्तार कर जेल में दाखिल किया गया है।
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरुप चिटफंड कंपनियों के फरार डॉयरेक्टर/पदाधिकारियों की गिरफ्तारी तथा चल-अचल सम्पत्ति की नीलमी कर निवेशकों को राशि वापस दिलाए जाने हेतु दिए निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग जिले में अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय धुव, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू के पर्यवेक्षण में लगातार कार्यवाही करते हुए चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध पंजीबद्ध प्रकरणों में कंपनियों के डॉयरेक्टर/ पदाधिकारियों की गिरफ्तारी, सम्पत्ति चिहिन्त कर कुर्की/नीलामी करायी जा रही है।
16 मार्च 2017 को मेघनाथ देशलहरे (36 वर्ष) निवासी खम्हरिया थाना उतई की शिकायत पर चिटफंड कंपनी सनसाईन हाईटेक इन्फ्राकॉन लिमि. कंपनी द्वारा धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना क्रम में सनसाईन हाईटेक इन्फ्राकॉन लिमि. कंपनी के 4 डॉयरेक्टर एवं पदाधिकारियों की गिरफ्तारी कर जेल दाखिल कराया गया है।
प्रकरण में जांच के दौरान सनसाईन हाईटेक इन्फ्राकॉन लिमि. कंपनी के डॉयरक्टर रमेशचंद्र नायक निवासी चायना सेमलखेड़ी राणापुर झाबुआ के स्वामित्व की जिला बालोद अंतर्गत ग्राम बालोदगहन, तहसील गुरुर प.ह.न. 29 ख.न. 391/1 रकबा 0.62 हे. को चिहिन्त कर कुर्की हेतु अंतरिम आदेश जारी करने प्रतिवेदन सक्षम प्राधिकारी/ जिला दण्डाधिकारी बालोद की ओर प्रेषित की गई।
प्रतिवेदन के आधार पर सुनवाई उपंरात 9 फरवरी 2022 को सनसाईन हाईटेक इन्फ्राकॉन लिमि. कंपनी के गिरफ्तार डॉयरेक्टरों की चिहिन्त उपरोक्त संपत्तियों को कुर्की किये जाने हेतु अंतरिम आदेश जारी कर अंतिम आदेश के लिये विशेष न्यायालय, जिला बालोद की ओर प्रेषित की गई।
तत्पश्चात न्यायालय बालोद द्वारा सनसाईन हाईटेक इन्फ्राकॉन लिमि. कंपनी के डॉयरेक्टरों की चिहिन्त संपत्ति को कुर्की किये जाने हेतु अंतरिम आदेश पर 10 अगस्त 2022 को अंतिम आदेश पारित किया गया। संपत्ति की नीलामी की नीलामी 1 करोड़ 40 लाख में की गई है। जिला कलेक्टर बालोद से नीलामी राशि प्राप्त होते ही कंपनी में निवेश किए गए निवेशकों को राशि वितरण की कार्यवाही की जाएगी।
उक्त कंपनी की जिला धमतरी स्थित संपत्ति की कुर्की की भी कार्यवाही जिला कलेक्टर धमतरी द्वारा की जा रही है, जिसे भी शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। जिले में अब तक चिटफंड की 3 कंपनी की नीलामी/राजीनामा से 2 करोड़ 92 लाख 78 हजार 102 रुपये प्राप्त हो चुके हैं जिसमें से 33 लाख 84 हजार रुपये 21 निवेशकों को वापस किया जा चुका है, शुष्क इंडिया कंपनी की संपत्ति की नीलामी से प्राप्त 2 करोड़ 56 लाख 97 हजार 102 रुपये निवेशकों के सत्यापन उपरांत वापस करने की कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।