दुर्ग

सीसीएम महाविद्यालय में 150 चिकित्सा छात्रों की होगी भर्ती
11-Nov-2022 2:51 PM
सीसीएम महाविद्यालय में 150 चिकित्सा छात्रों की होगी भर्ती

दुर्ग, 11 नवंबर। चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय को कल शाम राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), दिल्ली द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए 150 चिकित्सा छात्रों की भर्ती के लिए अनुमति मिल गयी है। इस चिकित्सा महाविद्यालय मे बाह्यरोगी विभाग (ओपीडी) प्रार भ की जा चुकी है और अतिशीघ्र यहाँ आपात कालीन चिकित्सा व भर्ती एवं ऑपरेशन की नि:शुल्क सेवाएं प्रार भ कर दी की जायेंगी।
यह प्रदेश का एक ऐसा चिकित्सा महाविद्यालय हैं, जो आम जनता में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए लगातार कार्यक्रम और कैंप का आयोजन कर रहा है। इसके तहत विगत एक माह मे इस संस्थान नें  कुरुद, ननक_ी, जेवरा सिरसा, बैकुंठ धाम, वैशाली नगर, नगपुरा, कचांदुर और कोहका में कई शिविर लगाए जिसमें लगभग 2000 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य स बंधित परामर्श मिला व दवाइयाँ भी वितरित की गयीं।
 


अन्य पोस्ट