दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 नवंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशसा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छग श्रम कल्याण मण्डल का उपाध्यक्ष मनोनीति किया गया। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है।
दोपहर मंडल उपाध्यक्ष बंटी हरमुख अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ राजधानी रॉयपुर में स्थित श्रम मंडल के कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किए।
आचार्य युगल शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना करके पदभार ग्रहण कराए। मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओ व समर्थकों ने हरमुख का स्वागत पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर किया।
इस अवसर पर अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, रिवेंद्र यादव, नंदकुमार सेन, अध्यक्ष केशकला बोर्ड, झमित गायकवाड़, उपाध्यक्ष ,जनपद दुर्ग, उतई समिति अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, सभापति केसव बंछोर, पार्षद चन्दभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, सनीर साहू, जहीर अब्बास, एल्डरमैन संगीता सिह, मोहम्मद निजाम, ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद भाउ, ब्लॉक महामंत्री चन्द्रकांत कोरे, पार्षद तोषन साहू, प्रहलाद सिन्हा, कोडिय़ा सोसायटी अध्यक्ष भरत चंन्द्राकर, ग्राम पंचायत उमरपोटी के उप सरपंच महेश कौशिक, सत्यप्रकाश, कैलाश देवांगन सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थें।