दुर्ग

ससुरालियों ने प्रताडि़त कर घर से निकाला
10-Nov-2022 4:20 PM
ससुरालियों ने प्रताडि़त कर  घर से निकाला

दुर्ग, 10 नवंबर। बेटे के नशेड़ी होने की बात को छुपा कर ससुराल वालों ने पीडि़ता से शादी तो करवा दी लेकिन जब ससुराल में पीडि़ता ने इस बात का विरोध किया तो उस पर कम दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करते हुए 2 लाख रुपए मायके से मांग कर लाने कहा गया।  जब पीडि़ता ने ईतनी बड़ी रकम लाने से इंकार किया तो उसे ससुराल से निकाल दिया गया। शादी के कुछ माह बाद से ही मायके में रह रही पीडि़ता ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला थाना पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ धारा 498, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया हंै। पुलिस के मुताबिक ग्राम सुरडुंग जामुल निवासी पीडि़ता का विवाह 30 अप्रैल 2021 को शनि मंदिर के पास राजकिशोर नगर बिलासपुर निवासी अमित सिंह ठाकुर पिता राजेंद्र सिंह ठाकुर के साथ हुआ था। विवाह के समय ससुराल वालों ने उसके पति अमित को ऑल इंडिया कोल डिपो में मैनेजर के पद पर कार्यरत होना बताया था। विवाह के अवसर पर पीडि़ता के माता-पिता ने हैसियत के मुताबिक घरेलू सामान दिए थे। शादी के बाद जब पीडि़ता ससुराल पहुंची तब ससुराल में पीडि़ता का पति अमित सिंह ठाकुर, ससुर राजेंद्र सिंह ठाकुर, सास प्रमिला सिंह ठाकुर तथा ननंद  प्रीति सिंह कम दहेज लाने की बात को लेकर प्रताडि़त करने लगे थे।  कुछ दिन बाद ही पीडि़ता को पता चला कि उसका पति कोई काम नहीं करता हंै और वह नशे का आदी हंै।  पीडि़ता के पति अमित कुमार स्वयं को ऑफिस के काम से बाहर जाने की बात कह कर निकलता था और ससुराल वाले उसे नशा मुक्ति केंद्र ले जाकर इलाज कराते थे।

पीडि़ता को इस बात की जानकारी मिलने पर जब उसने उसके साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में ससुराल वालों से कहा तो ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए मायके से 2 लाख रुपए नगद लाने की बात कह कर उसे ससुराल से निकाल  दिया। 12 मार्च 2022 से पीडि़ता अपने मायके में ही रह रही हंै।


अन्य पोस्ट