दुर्ग
दुर्ग, 10 नवंबर। अक्टूबर महीने में दुर्ग जिले का लाइंग स्क्वाड राजस्व वसूली के मामले में अग्रणी रहा हंै।
दुर्ग जिले में 4980 वाहनों का चालान किया गया और इसके माध्यम से 1 करोड़ 22 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ के परिक्षेत्र अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि अक्टूबर माह में ओवरलोडेड गाडिय़ों के अलावा आरटीओ के अन्य मानदंडों के मुताबिक परिवहन दस्ते द्वारा सघन जांच की गई और मानदंडों पर खरा नहीं उतरने पर कार्रवाई की गई।
इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए लाइंग स्क्वाड प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि सघन जांच अभियान चलाते हुए बारीकी से वाहनों की जाँच की गई और प्रकरण बनाये गए। ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।
दुर्ग जिले में ऐसे 56 प्रकरण मालयान ओवरलोड के आए इन प्रकरणों में 22 लाख 26 हजार रुपए का समझौता शुल्क वसूल किया गया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा वाहनों की सघन जांच की गई और खामियां पाए जाने पर 4746 वाहन चालान किए गए। इसके माध्यम से 76 लाख 91 हजार का समझौता शुल्क वसूल किया गया।
उन्होंने बताया कि आनलाइन माध्यम से 28 प्रकरणों में 13 लाख 21 हजार रुपए की वसूली हुई।
ई चालान से 150 प्रकरणों में 9 लाख 75 हजार रुपए टैक्स वसूल किया गया। उल्लेखनीय हंै कि प्रदेश भर में आरटीओ लाइंग स्क्वाड द्वारा अक्टूबर महीने में 14 हजार 915 प्रकरणों में 3 करोड़ 82 लाख रुपए की राजस्व वसूली हुई हंै।
कार्रवाई में और राजस्व वसूली के मामले में दुर्ग लाइंग स्क्वाड प्रदेश में अग्रणी हंै। उल्लेखनीय हंै कि नवंबर माह में भी लगातार लाइंग स्क्वाड द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा हंै और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही हंै।