दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर। नगर निगम मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने सडक़ों के किनारे से ऐसे वाहनों को हटाने के लिए निगम अधिकारी व कर्मचारी को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान दुपहिया वाहनों को भी हटाने का काम किया गया और चेतवानी देकर अधिकारियों ने कहा दोबारा देखे जाने पर जुर्माना के साथ जब्ती की कार्रवाई किया जाएगा।
इसके लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने भी शहर भ्रमण के दौरान निर्देश दिए थे। कबाड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है, कई बार ऐसे वाहन दुर्घटना के कारण भी बनते हैं।
साथ ही आवाजाही करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता हंै। इन सभी कारणों को देखते हुए ऐसे वाहनों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा हैं। राजस्व टीमएबाजार टीम एवं अतिक्रमण टीम के अधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टीम ने राजेन्द्र पार्क चौक से रायपुर नाका चौक तक जीई रोड किनारे खड़े कंडम वाहनों को हटाया गया और अवैध रूप से सडक़ पर बांस बल्ली बनाकर संचालन करने वालों पर कार्रवाई की गई। साथ ही साथ सडक़ पर व्यापार के उद्देश्य से किए गए कब्जा को हटाया गया।
बुधवार को चार घंटे चली कारवाई में कुल 30-40 अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई कर हटवाया गया। कार्रवाई के मौके पर अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा, राजस्व निरीक्षक दुर्गेश गुप्ता, सहायक बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, उप राजस्व निरीक्षक चंदन मनहरे, उप राजस्व निरीक्षण निशान्त यादव सहित टीम अमला मौजूद रहें।