दुर्ग

75 पदों के लिए होगा रोजगार कैंप कल
10-Nov-2022 4:12 PM
75 पदों के लिए होगा रोजगार कैंप कल

दुर्ग, 10 नवंबर। कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित हितग्राही एवं जिले के अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए संकल्प परियोजना के तहत प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में 11 नवंबर को समय 10.30 बजे से किया जाएगा।

प्लेसमेंट कैंप में पदों का नियोजक विनायक जॉब कंसल्टेंट रायपुर है, जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर के 5 पद, बंैक ऑफि स एग्जीक्यूटिव के 3 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 10 पद, एचआर एग्जीक्यूटिव के  5 पद, रिक्रूटर के 5 पद, कंसल्टेंट के 5 पद, अकाउंटेंट के 6 पद, चार्टर्ड अकाउंटेंट के 3 पद, सिविल इंजीनियर के 5 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के 5 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 5 पद, सॉ टवेयर इंजीनियर के 3 पद, आईटी इंजीनियर एचएन के 4 पद, केमिस्ट के 5 पद, सुपरवाइजर के 3 पद एवं फि टर के 3 पद पर नियुक्ति की जाएगी।

इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फ ोटोग्राफ  के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौंक में उपस्थित हो सकते हंै रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल अथवा सोशल मीडिया पर देखा जा सकता हंै।
 


अन्य पोस्ट