दुर्ग

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहित का जीवन उपयोगी एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रेरणादाई उद्बोधन 12 को
10-Nov-2022 4:11 PM
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहित का जीवन उपयोगी एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रेरणादाई उद्बोधन 12 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर। 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में शनिवार 12 नवंबर को संध्या 6 बजे देश के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर मोहित गुप्ता का जीवन उपयोगी एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रेरणादाई उद्बोधन का आयोजन किया जा रहा है ।

डॉक्टर मोहित गुप्ता वर्तमान में जीबी पंत अस्पताल दिल्ली में कार्डियोलॉजिस्ट के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। पालिर्यामेंट्स हेल्थ एनेक्सी कार्डियोलॉजिस्ट भी है आपने चिकित्सा कैरियर में 18 से भी अधिक स्वर्ण पदक और 5 रजत पदक प्राप्त करने की एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है । डॉक्टर गुप्ता को अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजिस्ट,  यूरोपीयन सोसायटी आफ कार्डियोलॉजी एंड कार्डियोलॉजिकल सोसायटी आफ इंडिया के फेलो और रॉयल कॉलेज आफ फिजिशियंस एडिनबर्ग के फेलो के रूप में नामित किया गया है। कार्डियोलॉजी सोसायटी आफ इंडिया द्वारा वर्ष के युवा वैज्ञानिक के लिए प्रतिष्ठित डीपी बसु स्मारक पुरस्कार से स मानित किया गया है। डॉ गुप्ता विश्व स्तर पर किए जा रहे कई शोध परीक्षणों के प्रमुख अन्वेषक हैं। उन्हें हार्ड अटैक से रोगियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उत्कृष्ट सहयोगी कार्य के लिए कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार मिला है। आनुवंशिकी में उनके उत्कृष्ट शोध के लिए भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा बिशन स्वरूप यंग साइंटिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार 2018 से स मानित किया गया। दिल, मानसिक स्वास्थ्य और पोस्ट कोविड हॉर्ट सिंड्रोम पर कोविड के पडऩे वाले प्रभाव पर,कोविड के समय में उनके काम को विश्व स्तर पर सराहा गया है।

डॉ गुप्ता 36 वर्ष से अधिक से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से जुड़े हुए हैं और प्रतिदिन राजयोग  ध्यान का अ यास करते हैं। ज्ञानवर्धक व्या यान दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं, भारत के प्रतिष्ठित संस्थान  सीमेंस ग्लोबल तथा विदेशों में ऑक्सफोर्ड कैंब्रिज विश्वविद्यालय इंग्लैंड, अमेरिका, अफ्रीका आदि में भी आपके व्या यान हुए हैं। अपने व्या यान में आध्यात्मिकता के वैज्ञानिक प्रमाणों को मिश्रित किया है। प्रमुख समारोह प्रतिष्ठित संस्थानों और विभिन्न टीवी और रेडियो शो में अपनी व्या यान देते रहते हैं। प्रसिद्ध वक्ताओं में से एक हैं
 


अन्य पोस्ट