दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति के 32 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 20 प्रतिशत किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने पटेल चौक में चक्काजाम कर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
चक्काजाम से यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। इस दौरान भाजपा और आदिवासी समाज के लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आरक्षण घटाने का विरोध किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदर्शन से हरकत मे आई पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया और चक्काजाम समाप्त करवाया।
इस दौरान प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर आदिवासी समाज के साथ हुए अन्याय ने राज्य सरकार की पोल खोल दी हंै।
राज्य सरकार कहती हंै कि वह आदिवासी समाज हितैषी हंै, लेकिन आरक्षण घटने से राज्य सरकार का आदिवासी समाज विरोधी चेहरा सबके सामने आ गया हंै।
राज्य में अनुसूचित जनजाति को मिलने वाले 32 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया हंै। न्यायालय में राज्य सरकार की ओर से सही ढंग से पैरवी नहीं की गई और लापरवाही बरती गई। जिसकी वजह से आदिवासी समाज के आरक्षण को 32 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया। जिसके खिलाफ आदिवासी समाज का प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर, भिलाई अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राजू नेताम, भाजपा नेता संतोष सोनी, नितेश साहू, गजेन्द्र यादव, नारायण दत्त तिवारी, मुकेश बेलचंदन, के अलावा भाजपा कार्यकर्ता व आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।