दुर्ग

भाजपा का मौन धरना-प्रदर्शन
09-Nov-2022 7:41 PM
भाजपा का मौन धरना-प्रदर्शन

अभनपुर, 9 नवंबर। भाजपा अभनपुर के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न थानों में पुलिस के अभद्र आचरण वा मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए थाना प्रांगण के बाहर एक दिवसीय मौन धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद थाना से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए अभनपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया हंै कि अभी तो मौन प्रदर्शन हंै आगे उग्र प्रदर्शन के लिए पुलिस प्रशासन मजबूर ना करें समय रहते कानून व्यवस्था ठीक करें राजनीतिक दबाव में ना आकर न्यायोचित कार्रवाई करें।  मौन प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप, उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, अकाश बजाज, अनिल अग्रवाल, गौरव शर्मा, महामंत्री भरत बैस, पार्षद राजा राय, पूर्व पार्षद डॉ. चंद्राकर, सूरज साहू, रामचरण चक्रधारी, शांतनु सिन्हा, राघवेंद्र साहू, चेतना गुप्ता, दुलारी चतुर्वेदी, नेहरू साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट