दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 नवंबर। स्वीप कार्यक्रम के तहत राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों हेतु चार स्तरीय भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हंै। जिसमें प्रदेश के महाविद्यालयों में अध्ययनरत युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोडऩे एवं समान्य जन के मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में अकादमिक प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता, इलेक्शन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया हंै।
कार्यक्रम आयोजन एवं संभावित समय-सीमा का विवरण में महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगित 9 नवंबर से 15 नवंबर तक के मध्य, जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता 18 नवंबर को और संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता 25 नवंबर शामिल हंै। राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता हेतु सूचना पृथक से जारी किया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला निर्वाचन विभाग से संपर्क कर सकते हंै।