दुर्ग

सुपेला शराब दुकान से 46 हजार नगद पार
09-Nov-2022 3:46 PM
सुपेला शराब दुकान से 46 हजार नगद पार

भिलाई नगर, 9 नवंबर। सुपेला देशी शराब दुकान का ताला तोड़ नगदी रकम 45 हजार 780 रुपए चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गया है। पुलिस जांच कर रही है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि राजेंद्र जोशी (32 वर्ष) निवासी ग्राम डोकराभाठा थाना छुईखदान खैरागढ़ छुईखदान गंडई का निवासी देशी मदिरा दुकान सुपेला में सुपरवाईजर है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 नवंबर की रात लगभग 10.30 बजे बिक्री की राशि का हिसाब बाद दुकान को बंद कर सभी स्टाफ अपने अपने घर चले गये थे। अगली सुबह 9 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का गेट एवं दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। शराब की बिक्री का रकम दुकान के अंदर काउंटर में कार्टून मे रखी मदिरा की राशि 45 हजार 780 रूपये किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
 


अन्य पोस्ट