दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 नवंबर। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे के द्वारा कल निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर आगामी 9 नवंबर को विद्युत मंडल भिलाई 3 ग्राउंड में होने जा रहे निगम स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस बैठक में महापौर द्वारा पूर्व से व्यवस्था हेतु दायित्व प्राप्त कर्मचारियों एवं क्षेत्र के शाला शिक्षको को कार्यक्रम की रूपरेखा तथा स्वरूप से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
उल्लेखनीय है कि वार्ड एवं जोन स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल विगत दिनों संपूर्ण निगम क्षेत्र में संपन्न हुए। जिसमें सफल और विजेता रहे खिलाड़ी अब अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन निगम स्तरीय खेलो में करेंगे। निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकार, सहायक लेखा अधिकारी राजकुमार देवांगन, अप अभियंता मुकेश चंद्राकार, वैभव त्यागी, मुकेश रात्रे, विक्टर वर्मा, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय सहित निगम के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा दी गई।