दुर्ग

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक महोत्सव : विधायक ने चलाया भवँरा, महापौर-आयुक्त के साथ लगाई दौड़
08-Nov-2022 4:02 PM
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक महोत्सव : विधायक ने चलाया भवँरा,  महापौर-आयुक्त के साथ लगाई दौड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 नवंबर।
नगर निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022 महोत्सव प्रतियोगिता का विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम पहुँचकर नगरीय स्तरीय क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर आयुक्त लोकेश चंद्राकार, अध्यक्ष व खेल खुद विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, लोककर्म प्रभारी अब्दुल गनी, रत्ना नारमदेव मौजूद रहें। खेल के दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकार, मनदीप सिंह भाटिया ने  दौड़ लगाकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक अरुण वोरा ने भवँरा अपने हाथ में लिया तो वहीं महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने पिट्टूल में बेहतर खिलाड़ी की तरह शानदार प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों का उन्होंने स्वयं खेल में शामिल होकर उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा शारीरिक विकास के लिए खेल आवश्यक है वहीं जहां छत्तीसगढ़ी परंपरा से जुड़े हुए खेल को खेलने का मौका मिले तो निवासरत लोगों के लिए इसका उत्साह और भी बढ़ जाता है और मिनी स्टेडियम में देखने का मौका मिला छत्तीसगढिया ओलंपिक का क्रेज न सिर्फ बच्चों और युवाओं तक सिमित है। बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों में भी जमकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को लेकर उत्साह है।

वार्ड क्रमांक 6 के निवासी 80 वर्ष वृद्ध महिला भवँरा चलाकर अपना हाथ आजमाते नजर आईए तो वही बच्चों ने गिल्ली डंडाए फुगड़ी और कबड्डी, दौड़ जैसे छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों में अधिक सं या में शामिल हुए। दौड़ में नोडल अधिकारी व कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा दौड़ में प्रथम आए विधायक व महापौर ने फिटनेस को लेकर सराहा। जब से छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का आयोजन प्रारंभ हुआ है तब से लेकर प्रतिदिन खेल खेलने वालों में गजब का उत्साह दिख रहा है।

महिलाएं हो, चाहे बच्चे हो, युवा हो सभी खेल में शामिल हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आयोजन सभी जिलों स्तरों में किया जा रहा है। वही इस खेल को लेकर शहर में काफी उत्साहित है, शहर नगरीय क्षेत्र के खिलाडिय़ों ने छत्तीसगढिय़ा खेल का खूब लु त उठाया और जमकर खेल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
 


अन्य पोस्ट