दुर्ग
1950 टोल फ्री नंबर पर पुनरीक्षण अभियान तथा मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए डाल करें
दुर्ग, 8 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मु य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु 4 नव बर को संबंधित अधिकारियों और प्रेस व मिडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया था। निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान केंद्र से लेकर मतदाता सूची जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती योगिता देवांगन ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में उपस्थित अधिकारी एवं मीडिया के प्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध कराई जिसमें मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, दावा आपत्ति दर्ज करने की समय अवधि, विशेष अभियान तथा मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन से संबंधित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही वतर्मान में विधानसभा वार मतदाता सं या और वर्तमान मतदान केंद्रों की जानकारियां भी उपलब्ध कराई गई।
इसके साथ ही बैठक में कार्यक्रम के संबंध में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें दिनांक 9 नव बर से 8 दिस बर तक कार्यालयीन दिवसों में सभी मतदान केन्द्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जावेगा। विशेष अभियान दिवस के तहत 12 नव बर, 13 नव बर, 19 नव बर एवं 20 नव बर रविवार को भी दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जायेगा। सतत अद्यतीकरण के तहत, मतदाता सूची में नाम जोडऩे/काटने एवं संशोधन के लिये कार्यालयीन दिवस में किसी भी दिन तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। 1 जनवरी 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं वे मतदाता सूची में नाम जोडऩे के लिये आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं तथा अप्रैल 2023, 1 जुलाई 2023 एवं 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक भी मतदाता सूची में नाम जोडऩे हेतु अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। मतदाता सूची से नाम विलोपन हेतु प्रारूप 7 में, मतदाता सूची की प्रविष्टियों में सुधार एवं स्थानांतरण के लिये प्रारूप 8 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान तथा मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिये मु य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में स्थित टोल फ्री नंबर 1950 में कार्यालयीन दिवस में प्रात: 10.30 से सायंकाल 05.30 तक की अवधि में संपर्क कर सकते हैं। पुनरीक्षण के समय प्राप्त दावे आपत्ति की सूची वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी।
10 नवंबर को पूरक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि
दुर्ग। जिले के समस्त निजी एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के सत्र 2014 से सत्र 2017 तक के समस्त सेमेस्टर सिस्टम की पूरक परीक्षाएं तथा सत्र 2018-19 से सत्र 2021-22 के छ:माही अथवा एक वर्षीय कोर्स तथा सत्र 2018-20 से 2020-2022 के द्वि वर्षीय व्यवसायों की पूरक परीक्षा में स िमलित होने हेतु पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फीस जमा करने हेतु अंतिम तिथि 10 नव बर 2022 निर्धारित है।
सत्र 2014 से सत्र 2017 तक के छ:माही, एक वर्षीय व द्वि वर्षीय पाठ्द्घक्रम के सेमेस्टर सिस्टम, ओएमआर सिस्टम एवं एनुअल सिस्टम के प्रशिक्षणाथिर्यों हेतु यह अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह परीक्षा सीबीटी पैटर्न से संपादित होगी। अत: उक्त सत्रों के पात्र पूरक प्रशिक्षणार्थी इस परीक्षा में स िमलित होने हेतु अंतिम तिथि से पूर्व परीक्षा शुल्क जमा करने एवं अधिक जानकारी हेतु अपनी संबंधित निजी अथवा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में संपर्क कर सकते हैं।