दुर्ग

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
07-Nov-2022 8:34 PM
नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर थाना से कुम्हारी पहुंची केस डायरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 नवंबर। 
सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी देने के नाम पर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आते ही तत्काल पुलिस टीम सक्रिय हुई और मिनटों में आरोपी को धरदबोचा गया है। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को अपराध कायमी के तत्काल बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया।  इस मामले में सिक्युरिटी गार्ड ठेकेदार द्वारा महिला को सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर अपने ऑफिस ले जाकर छेड़छाड़ की गई है।
कुम्हारी थाना प्रभारी ने बताया कि आजाद चौक रायपुर से शून्य की अपराध डायरी अंतर्गत धारा 354 तथा पीडि़ता का कथन, केश डायरी थाना कुम्हारी घटनास्थल होने से लाकर पेश करने पर अपराध कायम किया गया।

प्रार्थिया के रिपोर्ट में सिक्युरिटी गार्ड ठेकेदार सुरेश पांडेय द्वारा गार्ड की नौकरी का प्रलोभन दे अपने बाईक पर बैठाकर टाटीबंध से कुम्हारी बजरंग चौक के पास अपने ऑफिस लाया गया। यहां महिला की बांह पकड़ आरोपी छेडख़ानी करने लगा। महिला ने विरोध किया तब आरोपी पीडि़ता के लज्जा भंग करने का प्रयास किया, तभी महिला उसके चंगुल से भाग निकली और पुलिस को मामले की सूचना दी।

आजाद चौक पुलिस से शून्य की अपराध डायरी पर थाना कुम्हारी में असल नंबरी अपराध धारा 354 कायम कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल प्रभाव से आरोपी सुरेश पाण्डेय (52 वर्ष) निवासी गुरू घासीदास मंदिर के पास, साहू पारा वार्ड क्रमांक-1 कुम्हारी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट