दुर्ग
उतई, 7, नवंबर। सेवा सहकारी समिति बोरीगारका में दुर्ग ग्रामीण के 15 सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्षों का सम्मान रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता कृषि मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अशवनी साहू ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, केशकला शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष नंद कुमार सेन, पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, जनपद सभापति राकेश हिरवानी, कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य जगदीश दीपक, छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र रजक, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी, सरपंच गुंजेश्वरी गजपाल, समाजसेवी हर्ष साहू विशेष अतिथि थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। पश्चात सभी 15 प्राधिकृत अध्यक्ष व किसानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सहकारिता से ही किसानों का विकास सम्भव हंै। किसान हमारे अन्नदाता हंै। उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ो के विकास कार्य हो रहे हंै। कुछ लोग विकास कार्य को पचा नही पा रहे है। वही लोग पूतला दहन की राजनीति कर रहे हंै। दुर्ग ग्रामीण की जनता सब जानती है। साहू ने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख विरोधी लोग सक्रिय हो गए हैं। किसी के विरोध से विकास में कमी नही होगी। दुर्ग ग्रामीण मेरा परिवार है और परिवार रहेगा। अध्यक्षीय उदबोधन में मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अशवनी साहू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की सरकार हंै। किसानों के धान का वाजिब दाम दिया जा रहा हंै।
कार्यक्रम में लोकगायिका आरू साहू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कृषक हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया। इस दौरान सहकारी समिति बोरीगारका के प्राधिकृत अधिकारी राजेश साहू, दिवाकर गायकवाड़, जागेश्वर साहू, अशोक रिगरी, वेदनारायण साहू, घनश्याम गजपाल, अपेक्षा व्यास, भरत चन्द्राकर, देवी लाल देशमुख, धरम साहू, दिवाकर गायकवाड़, खिलेन्द्र निर्मलकर, रोहित साहू, कृष्णा निषाद, गुहाराम देशमुख, शिवनारायण दिल्लीवार, नंदकुमार सेन, राकेश बिहारी बेलचंदन, प्रवीण चन्द्राकर, बिरबल ठाकुर, अजय सिंह राजपुत, संतोष कुमार यादव, गिरधर सोनी, गणेश राम साहू, प्रहलाद साहू, तिलक साहू, गोविंद साहू, जागेश्वर प्रसाद साहू, इंदरमन लाल साहू, तुलेश कुमार साहू, पुरन लाल साहू, जयंत साहू, सुशील कुमार साहू, देवेन्द्र कुमार गजपाल, खोवा लाल, सुमन ओझा, चन्द्रकला कांकडे सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।