दुर्ग

टपरी हॉटल संचालक को सडक़ पर गंदा पानी फेंकना पड़ा भारी, एक हजार जुर्माना
06-Nov-2022 4:35 PM
टपरी हॉटल संचालक को सडक़ पर गंदा पानी फेंकना पड़ा भारी, एक हजार जुर्माना

दुर्ग, 6 नवंबर। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पुलगाँव मिनी माता चौक के करीब टपरी होटल के संचालक अवधेश मिश्रा द्वारा सडक़ में गंदगी फैलाने पर 1000 हजार का जुर्माना किया है। भविष्य में होटल के मालिक को इस तरह की हरकत न करने समझाईश दी गयी है। शहर में गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं।आयुक्त लोकेश चंद्रकार के स त निर्देश पर नगर निगम ने मोर शहर मोर जि मेदारी के तहत  स्वच्छ शहर के लिए कमर कस ली है। निगम टीम ने मोर शहर मोर जि मेदारी के तहत कारर्वाही का दूसरा दिन। चौक चौराहों पर कार्रवाई  के दौरान शनिवार को सडक़ के बीच गंदा पानी छोड़ दिया। इस दौरान अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा, राजस्व निरीक्षक दुर्गेश गुप्ता ने  हॉटल मालिक को 1000 हजार रुपये जुर्माना ठोका है। वहीं भविष्य में  इस तरह की हरकत न करने समझाईश दी गयी है। निगम टीम ने महाराजा चौक में दुकान के बाहर सडक़ पर लगाए साइन बोर्ड को निकलवाया। इसके अलावा मु य सडक़ जीई रोड के दोनों तरफ दुकानो के बाहर रखे बोर्ड इत्यादि को हटवाया गया, साथ ही गंजपारा पहुँचकर दुकान के बाहर सडक़ पर रखे सामानों को उठवाया। कार्रवाई के दौरान उप राजस्व निरीक्षक चंदन मनहरे, उप राजस्व निरीक्षण निशान्त यादव, शशिकान्त यादव, सफाई दरोगा सुरेश भारती साहित टीम अमला मौजूद रहें।
 


अन्य पोस्ट