दुर्ग

बाजारों व चौक चौराहों पर विधिक जागरूकता शिविर
06-Nov-2022 3:31 PM
बाजारों व  चौक चौराहों पर विधिक जागरूकता शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 नवंबर।  कानूनी जागरूकता आउटरीच के माध्यम  से लोगों का सशक्तिकरण के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर डोर टू डोर  बाजारों व  चौक चौराहों पर विधिक जागरूकता शिविर किया जा रहा है।

यह शिविर 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक सभी ग्राम पंचायतों, शहरों में हो रहा है। जिसमें लोगों को निशुल्क विधिक सेवा की जानकारी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के संबंध में, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा , दहेज एवं कानूनी, प्रसव पूर्व प्रसव धारण पूर्व निवारक लिंग चयन निषेध अधिनियम के बारे में, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण के प्रावधान, पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना 2011, मानसिक अयोग्यता से पीडि़त व्यक्तियों के विधिक अधिकार, मानवाधिकार , अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, सूचना का अधिकार, नेशनल लोक अदालत की जानकारी, घरेलू हिंसा, बच्चों के लिए बाल सुलभ योजना, मौलिक अधिकार, नालसा की योजनाओं की जानकारी दिया जा रहा है।  इस शिविर में विधिक सेवा से पीएल वी ज्ञानेश्वर ठाकुर  यशवंत साहू महेंद्र ,पुष्पा, राजकुमारी, नीतू,  उमाकांत देवांगन पूरे दुर्ग जिले में अलग-अलग गांव में जाकर माननीय महोदय के आदेशानुसार शिविर लगाकर लोगो को जानकारी दी जा रही हैं।
 


अन्य पोस्ट