दुर्ग

गुजरात के प्रोफेसर कुर्मीगुंडरा विकास कार्यं, जलप्रबंधन-शिक्षा के स्तर को देख हुए गदगद
05-Nov-2022 3:10 PM
गुजरात के प्रोफेसर कुर्मीगुंडरा विकास कार्यं, जलप्रबंधन-शिक्षा के स्तर को देख हुए गदगद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 नवंबर।
ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद (आईआरएमए), गुजरात के प्रोफेसर सास्वत बिस्वास ने गांव में चल रहे विकास कार्यो का अवलोकन करने पाटन विकास खंड के ग्राम पंचायत कुर्र्मीगुंडरा पहुचने पर सरपंच- पंच व जनप्रतिनिधियो के अलावा ग्रामीणजनों से मिलकर विस्तार से गांव में चल रहे कार्यो की जानकारी लिया।

 सरपंच पार्वती आडिल ने बताया कि हम जलप्रबंधन पर्यावरण सरक्षण के अलावा शिक्षा के स्तर को सुधारने व लोगो को रोजगार देने की दिशा में काम कर रहे है। नालो में जगह जगह चेक डेम स्टाप डेम बनाने व तालाबो का गहरीकरण कर पानी रोकने से वाटर लेबल बढ़ा है।

 किसान फसल में सिंचाई के लिए नालों व तालाबो के पानी का  उपयोग कर रहे है। पर्यावरण संरक्षण व अतिरिक्त आय के लिए विभिन्न प्रकार के फलदार सामुदायिक बगीचा लगाए है ।
  

8वी तक संचालित शासकीय स्कूल में टीचर की कमी से पढ़ाई  प्रभावित न हो उसको ध्यान में रखते हुए स्कूल के लिए आरक्षित जमीन से होने वाले आय व मिडिल स्कूल के  हेड मास्टर अहीर सर के अतिरिक्त ग्रामीण जनभागीदारी से राशि एकत्र कर  चार टीचर की नियुक्ति किए है। साथ ही इन बच्चों को नवोदय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी अलग से कराई जा रही है।  सरपंच ने बताया कि इन सभी कार्यो में प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग उद्यानिकी सिचाई विभाग व केयर इंडिया व एचडीएम बैंक परिवर्तन का विशेष योगदान है।

 सरपंच व ग्रामीणजनों के अनुरोध पर स्कूल के स्मार्ट क्लास एवं लैब, समुदायिक बगीचा, पंचायत द्वारा निर्मित तालाबों एवं अन्य जगहों का  निरीक्षण कार्य किया गया। स्कूल में बच्चो की बौद्धिक विकास की जानकारी लेने के लिए बच्चों से सवाल जवाब किए जिनका बच्चों ने बेबाकी से जवाब दिया। प्रोफेसर सास्वत विस्वास ने कुर्मीगुंडरा पंचायत में चल रहे हर क्षेत्र के कार्यो का अवलोकन् कर कहा कि यहां सभी वर्गों के लिए बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। ऐसा सुंदर व व्यवस्थित कार्य कम देखने को मिलता है।

केयर इण्डिया के सहयोग से ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा में इरमा कॉलेज द्वारा विकास कार्य में रिसर्च किया जा रहा है। जहां विकास का एक अलग ही महत्त्व रहा। इसी रिसर्च कार्य की जांच हेतु प्रोफ़ेसर का आगमन हुआ, इस दौरान उन्होंने पाया कि गांव के स्कूल कि शिक्षा पध्दति काफी सराहनीय है।  स्कूल में उपलब्ध स्मार्ट क्लास एवं स्कूल लैब में बच्चे बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है  उन्होंने शिक्षा पद्धति को अपने अध्ययन का विषय बनाने के लिए चर्चा की।   

इस कार्यक्रम में प्रोफेसर से चर्चा करने वाली टीम में गाँव सरपंच पार्वती आडिल, वंदना वर्मा, हुलाराम वर्मा, खिलावन देवांगन, यूगल किशोरआडिल, टेवन पटेल, दिलीप वर्मा, सुदर्शन साहू, पार्वती वर्मा, केयर इंडिया से वर्षा मिश्रा, गौरीशंकर, प्रकाश, महेश साहू एवं सभी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट