दुर्ग

देर रात खुले मिले बार, बस स्टैंड में शराब पीते कई गिरफ्तार
04-Nov-2022 10:34 PM
देर रात खुले मिले बार, बस स्टैंड में शराब पीते कई गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 नवंबर।
अवैध रूप से आहता संचालित कर शराबियों को पीने के लिए उपलब्ध कराई गई टेबल, कुर्सी, पानी बाटल, चिप्स पैकेट, डिस्पोजल गिलास, शराब की बोतलों को अचानक पहुंची पुलिस टीम ने जब्त कर लिया है। इस दौरान निर्धारित समय से अधिक समय तक बस स्टैण्ड में संचालित बार संचालक को भी नोटिस थमाया गया है।

कल देर रात तक चली कार्रवाई में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में पदमनाभपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आहता, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही करने सीएसपी वैभव वैंकर (भापुसे) के नेतृत्व में चौकी पद्मनाभपुर प्रभारी उप निरीक्षक राजीव तिवारी एवं स्टाफ टीम ने पोटिया अंग्रेजी शराब दुकान के पास अवैध रूप से संचालित आहता पर रेड किया। यहां पर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे और कुछ लोग उनको शराब पीने के लिए सामाग्री उपलब्ध करा रहे थे। शराब पीने वाले 7 लोगों एवं शराब पिलाने वाले 4 लोगों के खिलाफ क्रमश: 36 (च) आबकारी अधिनियम व 36 (सी) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।  तभी मुखबिर से सूचना पर टीम ने बस स्टैण्ड दुर्ग के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 6 लोगों पर भी 36 (च) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

न्यू बस स्टैण्ड में संचालित पंजाब बार को रात्रि करीबन 1:15 बजे चेक किया गया जो बार संचालित होना पाये जाने से बार संचालक एवं उनके स्टाफ को हिदायत देकर वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने आरोपी सोनू श्रीवास (30 वर्ष) निवासी मीनाक्षी नगर, जितेन्द्र द्विवेदी (39 वर्ष) निवासी आदर्श नगर, यासीन अली (40 वर्ष) निवासी नया बांसपारा वार्ड 28 दुर्ग, मलकित सिंह (32 वर्ष) न्यू आदर्श नगर चौकी पदमनाभपुर, दिनेश बारले (24 वर्ष) निवासी पोटिया कुंदरापारा चौक दुर्ग, विनय चौधरी पिता (34 वर्ष) निवासी हास्पिटल सेक्टर भिलाई, तेजेन्द्र चन्द्राकर (42 वर्ष) विवेकानंद नगर दुर्ग, ललित बघेल (23 वर्ष) निवासी सिद्धार्थ नगर शनिचरी बाजार, नवदीप बागड़े (30 वर्ष) विद्युत नगर शिव मंदिर के पास दुर्ग, यश वर्मा (28 वर्ष) निवासी कसारीडीह छोटे शिव मंदिर के पास वार्ड 42 सुभाष नगर, यागेन्द्र साहू (40 वर्ष) निवासी कसारीडीह पंचमुखी हनुमान मंदिर के बाजू चौकी पद्मनाभपुर, शुभम साहू (29 वर्ष) निवासी सहगल आटो के पास कसारीडीह वार्ड 43 दुर्ग  एवं अवैध आहता संचालक राकेश मिश्रा (40 वर्ष) निवासी आलू गोदाम के पास जेवरा सिरसा थाना पुलगांव, पवन जायसवाल (25 वर्ष) निवासी जैन बाजार के पास नहर के सामने जेवरा सिरसा, रंजित जयसवाल (32 वर्ष) निवासी आलू गोदाम के पास जेवरा सिरसा, दीपक जयसवाल (28 वर्ष) निवासी भगवा जिला कैमुर, बिहार, हाल पता कसारीडीह शिव मंदिर के बगल में जेवरा सिरसा, सन्नी सिंह भोगल (35 वर्ष) निवासी शंकर नगर महाराणा प्रताप भवन मकान नं. 186 दुर्ग, सुनील कौशिक (42 वर्ष) निवासी गोंडिया ग्राम कांची बाड़ी जिला गोंदिया हाल पता पंजाब बार दुर्ग बस स्टैण्ड, शाहिल गोविंद पिता राजू गोविंद (27 वर्ष) निवासी शनिचरी बाजार सिद्वार्थ नगर काली मंदिर के पास के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। टीम ने 50 नग फायबर चेयर, 15 नग टेबल, 3 बोरी शराब की खाली बोतलें व चखना में परोसी जा रही सब्जियां, चिप्स व अन्य खाद्य सामाग्री जब्त की गई है।


अन्य पोस्ट