दुर्ग

पाटन के धान खरीदी केंद्र के गोदाम में लगी आग,
03-Nov-2022 4:05 PM
पाटन के धान खरीदी केंद्र के गोदाम में लगी आग,

25 हजार बारदाने खाक, 
चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 3 नवंबर।
आज तडक़े दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति सोरम धान खरीदी केंद्र के गोदाम में  आग लग गई। इस आगजनी की घटना में गोदाम में रखे करीब 25 हजार बारदाना जलकर खाक हो गए। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा दुर्ग के टीम के द्वारा आग को बुझाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। 

पाटन ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति सोरम धान खरीदी केंद्र के गोदाम में भारी संख्या में बारदानों को रखा गया है। आज सुबह 4 बजे के करीब गोदाम से धुआं उठता देख चौकीदार के द्वारा समिति के अध्यक्ष संतोष वर्मा एवं प्रबंधक को आगजनी की घटना की सूचना दी गई। अध्यक्ष के द्वारा तत्काल आगजनी की सूचना पाटन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा दुर्ग का दमकल वाहन घटनास्थल पहुंच गया। 

सुबह 4 बजे से लगातार 4 घंटे के प्रयास के बाद सुबह 8 बजे आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में करीब, 25 हजार बारदाना जलने की आशंका व्यक्त की गई है। 

पाटन थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है हालांकि इस घटना में जनहानि नहीं हुई है।


अन्य पोस्ट