दुर्ग

बुजुर्ग से मोबाइल लूट, आरोपी गिरफ्तार
01-Nov-2022 9:49 PM
बुजुर्ग से मोबाइल लूट, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर, 1 नवंबर। बुजुर्ग से मोबाइल लूटकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

जैल सिंह (65 वर्ष) निवासी सेक्टर-9 ने थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि करीबन पौने 9 बजे जब वह खाना खाकर अपने घर के पास सडक़-30 में टहलते हुए मोबाईल से बात कर रहा था। तभी कोई अज्ञात व्यक्ति नजदीक आकर उसके हाथ में पकड़े मोबाइल  को लूटकर ले गया है।

सीएसपी निखिल अशोक राखेचा के मार्गदर्शन में घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज पल्सर को बरामद कर मामले के आरोपी इमरान खान (20 वर्ष) निवासी कैंप-1 छावनी को गिरफ्तार कर मोबाईल जब्त कर लिया गया है।


अन्य पोस्ट