दुर्ग

जलाराम बापा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु लोगों ने नाच-गाकर प्रकट की आस्था
01-Nov-2022 2:34 PM
जलाराम बापा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु लोगों ने नाच-गाकर प्रकट की आस्था

सांसद, विधायक व महापौर ने एक साथ दर्शन कर बापा से प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 नवंबर।
मानवता के पुजारी संत जलाराम बापा की 223 वीं जयंती सोमवार को पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित जलाराम मिष्ठान भंडार के बैनरतले जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां सुबह से ही भक्तिभाव का माहौल रहा।

समाज के लोग संगीतमय रामधुन व भजनों में लीन रहे। इस दौरान जलाराम मिष्ठान भंडार के संचालक प्रवीण भाई आड़तिया ने भजनों के माध्यम से बापा की आराधना कर जमकर माहौल बनाया। उनके भजनों में महिलाएं व अन्य लोग झूमकर नाच उठे। इसके पूर्व सुबह पंडित सतीश महाराज द्वारा विधि विधान से संत जलाराम बापा की पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई।

इस अवसर पर जलाराम मिष्ठान भंडार के संचालक प्रवीण भाई आड़तिया द्वारा गरीबों को भोजन व कपड़े का वितरण कर मानव सेवा किया गया। महोत्सव में सांसद विजय बघेल, विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, चैनसुख भट्टड़, पार्षद राजकुमार नारायणी, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी शामिल हुए।

सांसद, विधायक व महापौर ने जलाराम बापा के एक साथ दर्शन कर प्रदेश व शहर की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्री जलाराम बापा की जयंती पर जलाराम मिष्ठान भंडार के पास नवदृष्टि फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर महादान के कहावत को चरितार्थ किया। शिविर में जलाराम बापा के अनुयायियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में जिला अस्पताल के स्टॉफ ने अपनी सेवाएं दी। शिविर आयोजन में नवदृष्टि फाउंडेशन के राज अड़तिया, कुलवंत भाटिया एवं अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।

बापा की जयंती महोत्सव पर प्रवीणभाई आड़तिया, मुकेश आड़तिया, शिवलाल शाह, मोन्टू आड़तिया, मुकुंदभाई, मोती वस्तानी, प्रेमलाल, जयपाल सिंह, भिखूभाई पटेल, दिनेश शाह, सुभाष महेता, गुरुचरण सिंह, धीरूभाई आड़तिया, इंदिराबेन आड़तिया, सीमा बेन, उषा बेन, रीता   बेन, पूर्वी आड़तिया, शोभा आड़तिया, ज्योत्सना बेन, नयना बेन, ममता आड़तिया, ललित सक्सेरिया, प्रदीप कानावार, कीर्ति कानावार, राजेन्द्र कोटक, गिरधर कारिया, इलेश, भीमजियानी, लक्ष्मण पटेल, हिरेश कारिया, दिलीप पाटीदार, शैलेष कारिया, अरविंद भाई समेत बड़ी सं या में जलाराम बापा के अनुयायी शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट