दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का तीसरा चरण प्रारंभ हो गया है, तीसरा चरण निकाय स्तर पर किया जा रहा है, इसमें भिलाई निगम के सभी जोन क्षेत्र के विजेता खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हंै।
तीसरे चरण के खेल का आगाज 27 अक्टूबर से हो गया है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल के प्रथम एवं द्वितीय चरण के खेल के विजेताओं का तीसरे चरण के लिए मुकाबला हो रहा है। निकाय स्तर के खेल के लिए शांति नगर दशहरा मैदान का चयन किया गया है, जहां पर आगे की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल जिसमें गिल्ली डण्डा, पिटटूल, संखली, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल हैं।
खेल खेलकर बच्चे, युवा, महिलाये एवं बुजुर्ग सभी इसका आनंद ले रहे हंै।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघे के निर्देश पर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरूवात हुई है, छत्तीसगढ़ी खेल संस्कृति से जोडऩे यह एक अभिनव पहल है, जिसमें सभी बढ़-चढक़र भाग ले रहे हंै। खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन के लिए महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास भी खेल मैदानों में पहुंचकर खेल का हिस्सा बन चुके हंै।
मोबाईल की दुनिया छोडक़र बच्चे एवं सभी वर्गो में खेल की पुनर्जागृति हुई है। निकाय स्तर के विजेता प्रतिभागी को जिला स्तर के खेल में शामिल होने का मौका मिलेगा और अगर वहां भी यह विजय हासिल करते है, तो आगे के चरणो में खेलने का मौका मिलेगा, साथ ही पुरस्कार भी मिलेगा। निकाय स्तर पर खेल के अंतिम दिवस को विजेता प्रतिभागियों की सूची तैयार की जाएगी।