दुर्ग

शहर में गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं
30-Oct-2022 2:29 PM
शहर में गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं

दुकान के बाहर कचरा डालने पर निगम ने लगाया जुर्माना

दुर्ग, 30 अक्टूबर। शहर में कहीं भी सडक़, पार्क या खुले सार्वजनिक स्थान पर कचरा डालने या गंदगी फैलाने पर आपको 100 से लेकर 2000 हजार रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
नगर निगम दुर्ग आयुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में अमले ने गली, सडक़, नाली एवं दुकान के बाहर कचरा व गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना राशि निर्धारित की है। साथ ही सभी जोन के स्वच्छता निरीक्षक व सफाई दरोगा को लक्ष्य भी दिया है, जो शहर को गंदगी करते पाए जाते हैं, ऐसे लोगों का जुर्माना जरूर काटे।

इस कड़ी में  वार्ड  46 जनता मार्केट आयुक्त लोकेश चंद्राकार के सुबह नियमित मॉनिटरिंग के दौरान ओम पान भंडार जनता मार्केट द्वारा नालियों के आस पास गंदगी फैलाने के कारण 1000 रुपए  एवं यूनुस चाय सेंटर दुकान से 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस तरह गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 15 सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया।


अन्य पोस्ट