दुर्ग
पति समेत ससुरालियों पर जुर्म दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अक्टूबर। विवाह के अवसर पर मोटरसाइकिल, नगदी रकम व आवश्यक घरेलू समान देने के बावजूद शादी के एक माह बाद से ही ससुराल वाले पीडि़ता पर अपने मायके से बार-बार रकम लाने के लिए दबाव देते रहे, वहीं पति उसे तलाक देकर दूसरा विवाह करने की धमकी देता था। शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रही पीडि़ता अपने 5 वर्षीय बच्चे को लेकर मायके में ही रह रही हंै। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 498 ए के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक अय्यप्पा नगर जुनवानी रोड निवासी पीडि़ता का विवाह पुरानी बस्ती कोहका निवासी सलीम अंसारी के साथ 24 दिसंबर 2014 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था। शादी के अवसर पर पीडि़ता के माता-पिता ने अपने हैसियत के अनुसार सोने चांदी के जेवर, नगद तीन लाख रुपए, एक मोटरसाइकिल व अन्य समान उपहार स्वरूप दिए थे।
शादी के एक माह बाद ही पीडि़ता का पति सलीम अंसारी, ससुर सलाउद्दीन अंसारी, सास सरवरी बेगम तथा ननंद शहनाज सभी द्वारा मायके से रुपए पैसे लाने की मांग कर गाली-गलौज कर मारपीट की जाने लगी। इसके बावजूद पीडि़ता सब कुछ सहन करते रही कि शायद समय आने पर सब कुछ बदल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ससुर, सास, ननंद उसके पति से बार-बार कहते थे कि वह उसे तलाक दे दे, पैसे वाली घर की दूसरी लडक़ी से तेरा विवाह कर देंगे। पति व ससुराल वाले दूसरा विवाह करने की धमकी देकर गाली-गलौज करते थे। बाद में पीडि़ता से कहा गया कि वह अपने मायके से 2 लाख रुपए मांग कर लाये।
पीडि़ता के पिता ने किसी तरह 1, 99,000 रुपए गूगल पे द्वारा पीडि़ता के पति को अकाउंट में ट्रांसफर किया। इसके बाद भी लगातार ससुराल वाले और पैसे की मांग करते हुए प्रताडि़त करते रहे।