दुर्ग

हनुमान व्यायामशाला के खिलाडिय़ों ने चैतन्य बघेल से की मुलाकात
29-Oct-2022 5:04 PM
हनुमान व्यायामशाला के खिलाडिय़ों ने चैतन्य बघेल से की मुलाकात

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाडिय़ों को दी बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी,  29 अक्टूबर।
  हनुमान व्यायाम शाला कुम्हारी के पॉवर लिफ्टिंग खिलाडिय़ों ने शुक्रवार को कोच (वाइस प्रेसिडेंट छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन)  प्रदीप झा के नेतृत्व में चैतन्य बघेल  से उनके निवास पर मुलाकात की। 

इस मौके पर श्री बघेल ने सभी खिलाडिय़ों से बात करते हुए व्यायामशाला एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के विषय में जानकारी ली एवं व्यायामशाला की किसी भी आवश्यकताओं  को  पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनवरी -फरवरी में उदयपुर (राजस्थान) में  होने वाले वेस्ट जोन राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं  बेहतर भविष्य की कामना की। 

गौरतलब है कि इनमें से कई खिलाडिय़ों ने पिछले दिनों आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
 
इस मौके पर कोच प्रदीप झा सहित अमन सिंह, विवेक शाह, थनेश धीवर (बिल्ला), कार्तिक राव, नितिन साहू, पी एम डेविस, अंकित चंद्राकर एवं त्रिलोक साहू उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट