दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 अक्टूबर। शुष्क इंडिय़ा के निवेशकों के वितरण के लिए 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि जिला प्रशासन के पास आ गई है। राशि के उपलब्ध होते ही इसके निवेशकों को वितरण करने के निर्देश कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों को दिए हैं।
आज उन्होंने इस संबंध में विशेष रूप से बैठक भी बुलाई तथा शुष्क इंडिय़ा के निवेशकों को राशि वितरण के साथ ही चिटफंड़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़ से संबंधित अन्य मामलों में प्रगति की गहन समीक्षा की। शुष्क इंडिय़ा के 3274 निवेशकों को यह राशि वितरित की जाएगी।
कलेक्टर ने निवेश के अनुपात के अनुसार नियमानुसार वितरण और पारदर्शिता के लिए जिला कोषालय अधिकारी को विशेष रूप से निर्देश दिए।
सभी निवेशकों से राशि वितरण के लिए आवश्यक डि़टेल मंगाई जा रही है। इसके लिए निवेशक दुर्ग तहसील कार्यालय में संपर्क कर अपने डि़टेल दे सकते हैं। इसके लिए बैंक पासबुक, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज निवेशक को साझा करने होंगे। इसके लिए वे जिले की वेबसाइट में भी लॉग इन कर अपने डि़टेल दे सकते हैं। कलेक्टर ने आज चिटफंड़ कंपनियों से रिकवरी की प्रगति की जानकारी भी ली और आवश्यक निर्देश दिए। अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी।
साथ ही एडिशनल एसपी अनंत ने पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई के बारे में बताया। कलेक्टर ने कहा कि चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को राहत दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से हैं। इसके लिए लगातार मानिटरिंग कर तेजी से कार्रवाई करें। उन्होंने पेंडि़ंग आवेदनों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष रूप से आवेदकों से संपर्क कर शीघ्र ही लंबित प्रकरणों को भी निराकृत कर दें।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर से जो भी निर्देश मिले हैं उन पर तय समयसीमा में कार्रवाई करें तथा निरंतर मानिटरिंग करें ताकि सभी निवेशकों को शीघ्र ही राहत दी जा सके। आज हुई बैठक में सभी एसड़ीएम और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी निवेशकों से उनके डि़टेल जल्द ही मंगवा लिये जाएं ताकि वितरण की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जा सके और ्रनिवेशकों को राहत दी जा सके।