दुर्ग
किराना दुकान में शराब बेचने की शिकायत, घेरा थाना, दुकानदार गिरफ्तार
29-Oct-2022 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 29 अक्टूबर। भिलाई में इन दिनों किराना दुकान में भी शराब बिकने लगी है। कल दुकानदार की शिकायत लेकर क्षेत्रवासियों ने थाना घेरा। जिसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई है।
शुक्रवार को कैंप-1, शांति पारा के रहवासियों ने छावनी थाने में किराना दुकानदार की शिकायत करते हुए पुलिस से इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने की फरियाद की। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से कैम्प क्षेत्र की एक किराना दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने बताया कि नवीन गुप्ता नामक शख्स किराना दुकान की आड़ में शराब बेचता है। जिससे क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है और दुकान के सामने दिन भर नशाखोरों का जमावड़ा लगा रहता है मगर पुलिस कुछ नहीं करती।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे