दुर्ग

राज्योत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए, विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्व
28-Oct-2022 3:34 PM
राज्योत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए, विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्व

दुर्ग, 28 अक्टूबर। प्रत्येक साल की तरह इस साल भी जिले में छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को राज्योत्सव का जिलास्तरीय कार्यक्रम पुराने गंजमंडी गंजपारा परिसर में आयोजित किया जाना है।
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार तीन सदस्य कार्यक्रम संचालन समितिकागठन किया है। इन समितियों के क्रियान्वयन के लिए जिलाप्रशासन से अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त कलेक्टर, अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व अभय जयसवाल जिला शिक्षा अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही समिति के सहयोग के लिए नोडल अधिकारी व अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
पूर्व की भांति ही इस बार भी राज्योत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे,जिसमें जिला प्रशासन व जिले के नागरिकों को स्नेह पूर्वक निमंत्रण है।
 


अन्य पोस्ट